सिकन्दर शाह लोदी (1489-1517 ई.) ============= पूरा नाम- सुल्तान सिकन्दर शाह अन्य नाम- निजाम ख़ाँ, सिकन्दर लोदी मृत्यु तिथि- 21 नवम्बर, 1517 पिता/माता- बहलोल लोदी उपाधि -17 जुलाई, 1489 को ‘सुल्तान सिकन्दर शाह’ की उपाधि से दिल्ली के सिंहासन पर बैठा। राज्याभिषेक- 17 जुलाई, 1489 युद्ध -1494 ई. में बनारस के समीप हुए एक युद्ध में हुसैनशाह शर्की को परास्त कर बिहार को दिल्ली में मिला लिया। सुधार-परिवर्तन- अनाज पर से चुंगी हटाना, व्यापारिक कर हटा दिये, जिससे अनाज, कपड़ा एवं आवश्यकता की अन्य वस्तुएँ सस्ती हो गयीं, निर्धनों के लिए मुफ़्त भोजन की व्यवस्था की वंश -लोदी अन्य जानकारी : सिकन्दर शाह लोदी स्वयं भी शिक्षित और विद्वान था। विद्वानों को संरक्षण देने के कारण उसका दरबार विद्वानों का केन्द्र स्थल बन गया था। प्रत्येक रात्रि को 70 विद्वान उसके पलंग के नीचे बैठकर विभिन्न प्रकार की चर्चा किया करते थे। सिकन्दर लोदी बहलोल लोदी का पुत्र एवं उत्तराधिकारी था। इसका मूल नाम ‘निजाम ख़ाँ’ था और यह 17 जुलाई, 1489 को ‘सुल्तान सिकन्दर शाह’ की उपाधि से दिल्ली के सिंहासन पर बैठा। वह स्वर्णकार हिन्दू माँ की संता...